फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Helicopter damaged, Chief Minister could not reach Sainj

हेलीकाप्टर खराब, सैंज नहीं पहुुंच सके मुख्यमंत्री

Wed, 08 Dec 2021 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Helicopter damaged, Chief Minister could not reach Sainj
शिमला से सैंज के बनोगी में देवता के कार्यक्रम में आए लोगों को फोन के माध्यम से संबोधित करते मुख्य? - फोटो : Kullu
कुल्लू। देव संस्कृति हिमाचल की विशेषता है। प्रदेशवासियों की देव समाज और देव-देवताओं में अगाध श्रद्धा है। सरकार राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को संजोए रखने के लिए वचनबद्ध है। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सैंज घाटी के बनोगी स्थित सराहन गांव में पुंडरिक ऋषि के नए रथ की प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को शिमला से दूरभाष से कही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना था।
हेलीकाप्टर में आई तकनीकी खराबी के कारण उनका दौरा रद्द हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की देवता पुंडरिक ऋषि में असीम श्रद्धा है। उन्हें भगवान विष्णु का रूप माना जाता है। जयराम ठाकुर ने बनोगी में लगभग 47 लाख लागत से निर्मित वन विभाग के विश्राम गृह का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि विश्राम गृह के निर्माण से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर पुंडरिक ऋषि मेला मैदान में विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष भीम सेन, बलदेव महंत, बनवारी लाल, नवल नेगी, इंदिरा देवी तथा उपायुक्त आशुतोष गर्ग शिमला में मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed