फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Heavy Hailstorm in Four Panchayats of Banjar; Crops Damaged

Kullu News: बंजार की चार पंचायतों में भारी ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान

Thu, 07 May 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Heavy Hailstorm in Four Panchayats of Banjar; Crops Damaged
बंजार के सरची गांव में हुई ओलावृ​ष्टि।-संवाद
कुल्लू। उपमंडल बंजार की कई पंचायतों में ओलावृष्टि हुई है। इससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। बुधवार शाम को मौसम ने करवट ली। पहले तेज हवाएं चलीं और उसके बाद जमकर ओलावृष्टि हुई। क्षेत्र की चार पंचायतों में भारी ओलावृष्टि होने से फलों और फसलों को नुकसान पहुंचा है। उपमंडल की शरची, पेखड़ी, नौहांडा और तूंग पंचायत क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई है।
विज्ञापन

इससे सेब, प्लम, नाशपाती, खुमानी, आड़ू आदि फलों को नुकसान हुआ है। गेहूं, जौ के अलावा सब्जियों को भी काफी क्षति पहुंची है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि उन्होंने नगदी फसल मटर भी उगाया है। ओलावृष्टि ने मटर की फसल को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। उपरोक्त पंचायत क्षेत्र के मोहर सिंह, दिनेश कुमार, पवन ठाकुर, रामेशवरी, भुवनेश्वरी, लता ठाकुर, राधा आदि किसानों-बागवानों का कहना है कि ओलावृष्टि से उन्हें काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। इससे अब उन्हें आने वाले समय की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ओलावृष्टि इतनी तेज हुई कि पौधों से पत्तियां टूट गई हैं। फलों पर गहरे दाग लगे हैं। मटर की पत्तियों और फलियों को भी पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। सेब के जिन बगीचों में हेलनेट भी लगाए थे, उन्हें भी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से हेलनेट झुक गए और इससे पौधों की टहनियों को भी नुकसान हुआ है। किसानों-बागवानों ने जिला प्रशासन, कृषि-बागवानी विभाग के साथ सरकार से आग्रह किया है कि क्षेत्र में हुए नुकसान का आकलन किया जाए और प्रभावितों को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................
जिले में ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। विभाग की ओर से नग्गर और कुल्लू उपमंडल में हुए नुकसान का आकलन कर लिया है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर निदेशालय भेजी जाएगी।
-डॉ. रितु गुप्ता, उपनिदेशक, कृषि विभाग कुल्लू
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed