फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Health check-up of 146 patients in Gram Panchayat Raila

Kullu News: ग्राम पंचायत रैला में 146 मरीजों का जांचा स्वास्थ्य

Thu, 21 May 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Health check-up of 146 patients in Gram Panchayat Raila
सैंज के रैला में स्वास्थ्य जांच ​शिविर में जांच करते डॉक्टर।-संवाद
सैंज/न्यूली (कुल्लू)। घाटी की ग्राम पंचायत रैला में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 146 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा गया। स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसमें 84 पुरुषों और 62 महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया। दिन : वीरवार। स्थान ग्राम पंचायत रैला का गांव रैला। स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सकीय टीम सुबह 10 बजे पहुंची। 10:30 बजे से ग्रामीणों का चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। अपराह्न 2:30 बजे तक जारी रहे शिविर में 15 साल से अधिक के किशोरों से लेकर वयस्कों और बुजुर्गों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

चिकित्सकीय प्रशिक्षण के उपरांत मरीजों के डिजिटल एक्सरे, ब्लड टेस्ट और शुगर टेस्ट जैसी महत्वपूर्ण जांच और दवाइयां निशुल्क वितरित की गईं। शिविर में डॉ. घनश्याम, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी तेजेंद्रा, आशा कार्यकर्ता सुषमा, प्रेमा और गुड्डी देवी ने सेवाएं दीं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर आयोजित होने से उन्हें उपचार करवाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों के चक्कर लगाने से निजात मिली है। कहा कि घरद्वार पर ही उपचार सुविधा मिलने से फायदा हुआ है। डॉ. घनश्याम ने कहा कि निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 146 मरीजों की जांच की गई।
विज्ञापन

....
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना के तहत ग्रामीणों के डिजिटल आभा आईडी कार्ड मौके पर ही बनाए, ताकि भविष्य में मरीजों का मेडिकल रिकॉर्ड सुरक्षित और डिजिटल रूप से उपलब्ध रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed