फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Having fun amidst the waves of water may prove costly

Kullu News: कहीं महंगी न पड़ जाए पानी की लहरों के बीच मस्ती

Sun, 08 Jun 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 08 Jun 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Having fun amidst the waves of water may prove costly
कुल्लू में जान जो​​खिम में डालकर नदी में उतर रहे पर्यटक। इससे पहले कई पर्यटक फोटो ​खिचवाने के च
हादसों से भी सबक नहीं ... कसोल में जान दांव पर लगाकर नदी में उतरे सैलानी
विज्ञापन

दिन भर करते रहे मस्ती, कुछ दिन पहले नदी में आई बाढ़ में बह गया था पर्यटक

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी में सैलानी नदी में उतरने से बाज नहीं आ रहे हैं। पानी की लहरों के बीच मस्ती करने का शौक पर्यटकों की जान पर भारी पड़ सकता है। रविवार को भी कसोल में पर्यटक नदी में उतरकर मस्ती करते दिखाई दिए।
यह वही जगह है, जहां कुछ दिन पहले बांध से छोड़े पानी की चपेट में आने से एक पर्यटक बह गया था। इसके बाद उपायुक्त ने नदी की ओर जाने वाले रास्तों को बंद करने के आदेश दिए थे, लेकिन ये आदेश धरातल पर उतरने नजर नहीं आ रहे हैं। मणिकर्ण घाटी के ही सूमारोपा में भी कुछ दिन पहले नदी के किनारे उतरीं दो पर्यटक महिलाओं पर पेड़ गिर गया था। हादसे में उनकी जान चली गई थी। ऐसे में बार-बार हो रहीं घटनाओं के बाद भी कोई सबक लेता दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

रविवार को भी कसोल के पास नदी में दर्जनों पर्यटक उतरे थे। दिनभर नदी के बीच मस्ती करते रहे। कई पर्यटक को नदी के बीच जाकर नहाते दिखे। नदी के किनारे पहुंचे पर्यटकों को रोकने के लिए न कोई पुलिस जवान दिखा और न ही पर्यटक खतरे को लेकर जागरूक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी पर्यटन सीजन के दौरान घाटी में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए बैठकें कर रहे हैं, लेकिन उच्चाधिकारियों के आदेशों को धरातल पर उतारता कोई नहीं दिख रहा है। उपायुक्त कुल्लू संबंधित विभागों के अधिकारियों को सैलानियों की सुरक्षा को लेकर निर्देश दे चुकी हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed