{"_id":"65f82eebb0f922e3a7071ef8","slug":"hashish-delivered-from-kullu-to-mumbai-caught-by-police-kullu-news-c-89-1-ssml1012-119010-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू से मुंबई पहुंचा दी चरस, पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू से मुंबई पहुंचा दी चरस, पुलिस के हत्थे चढ़ा
Mon, 18 Mar 2024 05:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 18 Mar 2024 05:39 PM IST
विज्ञापन
फालोअप
गश्त और नाके को चकमा देकर मुंबई पहुंची चरस
मणिकर्ण घाटी का बताया जा रहा युवक, दो किलो पकड़ी है चरस
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के एक युवक को मुंबई में दो किलो चरस से साथ दबोचा गया है। युवक जरी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। कुल्लू पुलिस को इस बारे में कोई सूचना नहीं है मगर चरस तस्कर गश्त और पुलिस के नाके को चकमा देकर मुंबई पहुंच गया है। अब आरोपी मुंबई की वर्सोवा पुलिस के हाथ चढ़ गया है।
मामला सामने आने पर कुल्लू जिले में इसकी खूब चर्चा है। चरस तस्कर ने कुल्लू, मंडी पुलिस को भी भनक नहीं लगने दी और चरस को मंडी जिले के जोगिंद्रनगर नगर रेलवे स्टेशन तक पहुंचाने में कामयाब हो गया। यहां से अन्य लोगों के साथ रेल से मुंबई पहुंचा। अब मुंबई की वर्सोवा पुलिस चरस के साथ पकड़े आरोपी को निशानदेही के लिए कुल्लू ला सकली है। इसमें बेचने और खरीदारों के नाम भी सामने आ सकते हैं।
जिले की पुलिस चरस और चिट्टा की तस्करी के लिए नाका लगाती है। जिले में रोज चरस के मामले सामने आते हैं। मणिकर्ण और भुंतर थाना क्षेत्र में ही अधिकतर मामले सामने आते हैं। इस बीच आरोपी सागर राणा कुल्लू से मंडी के जोगिंद्रनगर और फिर मुंबई तक चरस को पहुंचाने में सफल रहा। पुलिस अधीक्षक कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि उन्हें इस तरह की सूचना नहीं है। कुल्लू पुलिस नशा माफिया के खिलाफ सख्ती से निपट रही है। संवाद