फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Happy atmosphere with Holi songs

Kullu News: होली के गीतों से खुशनुमा हुआ माहौल

Sat, 22 Feb 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 22 Feb 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Happy atmosphere with Holi songs
कुल्लू मेंअटल सदन में पारंपरिक लोक एंव होली गीत की प्रस्तुति देते बैरागी समुदाय के लोग।-संवाद
अटल सदन में होली गीतों पर कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भाषा संस्कृति विभाग एवं रूपी सराज कला मंच के संयुक्त तत्वावधान में अटल सदन में पारंपरिक लोक एवं होली गीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में लोक गीत गाए गए।
बैरागी समुदाय के लोगों ने होली गीत गाकर माहौल को खुशनुमा बनाया। भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया और मंच के संयोजक दयानंद गौतम ने सभी का स्वागत किया। कलाकारों ने परंपरागत अवध के होली गीत पेश कर परंपरागत होली की जानकारी गीतों के माध्यम से दी।
विज्ञापन

16वीं शताब्दी में भगवान रघुनाथ के कुल्लू के साथ अवध से उनके साथ वैरागियों के चार अखाड़े परमात्मा की होली परंपरा में जुड़े और उन्हीं के नाम से अखाड़ा बाजार का नाम पड़ा। बैरागी भगवान रघुनाथ के ज्ञान अर्जन, पूजा पद्धति, कीर्तन एवं लाठी चलाना जैसे कर्तव्य को पूर्ण करते थे। कालांतर में यह सभी बैरागी गृहस्थी होकर भगवान की इस परंपरा का आज भी निर्वहन करते हैं। ऐसे में कुल्लू की होली का विशेष महत्व है। रघुनाथ और वैरागी समुदाय से जुड़ी होली का और भी महत्व बढ़ गया है। लिहाजा, भाषा एवं संस्कृति विभाग और रूपी सराज कलामंच ने कार्यक्रम के माध्यम से परंपरागत होली को संजोए रखने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed