फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Hanging lock on Salgran health center

सलग्रां स्वास्थ्य केंद्र पर लटका ताला

Sat, 29 Jan 2022 07:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
Hanging lock on Salgran health center
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की सलग्रां पंचायत के करीब 500 लोग पिछले साढ़े तीन सालों से स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। मरीज को टीका लगवाने के लिए लगभग 15 किमी दूर उदयपुर अस्पताल का रुख करना पड़ रहा है।

सलग्रां स्वास्थ्य केंद्र में पिछले साढ़े तीन सालों से ताला लटका हुआ है। ग्रामीणों के बार-बार अपील के बावजूद स्वास्थ्य केंद्र में एक भी स्वास्थ्य कर्मी को तैनात नहीं किया गया। गांव में अभी तक दूरसंचार सेवा की कोई व्यवस्था नहीं है। सर्दी के मौसम में गांव में कोई बीमार हो जाए तो इसकी सूचना प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन तक नहीं पहुंच पाती है। बताया जा रहा है कि करीब साढ़े तीन साल पहले स्वास्थ्य केंद्र में तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मी का अन्य जगह तबादला हो गया। हालांकि कुछ समय के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक महिला कर्मी को सलग्रां में डेपुटेशन पर तैनात किया। लेकिन उनका भी कहीं और स्थानांतरण हो गया। सलग्रां पंचायत के उपप्रधान लालचंद, महिला मंडल धार की प्रधान रोशनी देवी और ग्रामीण वीरचंद व रामनाथ ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में एक भी कर्मचारी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग और राज्य सरकार गांव के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनिल कुमार ने कहा कि उन्होंने इस मामले को सीएम जयराम ठाकुर के समक्ष भी उठाया है। कई बार सीएम हेल्पलाइन में गुहार लगाई। लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। कहा कि सलग्रां पंचायत के करीब 500 लोगों का स्वास्थ्य रामभरोसे है। सीएमओ केलांग एमएल बंधु ने कहा कि सलग्रां स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मी की वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए संबंधित बीएमओ को लिखा गया है। इस संदर्भ में निदेशक स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी आदेश जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed