{"_id":"600ed0188ebc3e31f65e41ce","slug":"haldo-festival-started-in-lahhul-kullu-news-sml358833337","type":"story","status":"publish","title_hn":"हालड़ो-हालड़ो, लो सोमा टशी शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हालड़ो-हालड़ो, लो सोमा टशी शो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। हिमाचल दिवस की पूर्व संध्या पर रंगलो घाटी में हालड़ा उत्सव का आगाज हुआ। तेलिंग से लेकर रोसंग तक घाटी मशालों की रोशनी से जगमगा उठी।
उत्सव में तय समयानुसार हर गांव के लोग हालड़ो-हालड़ो की आवाज लगाकर घर से मशाल जलाकर बाहर निकले और निश्चित स्थान पर एकत्रित हुए। यहां देवता को शगुन चढ़ा कर लोग मशाल के इर्द-गिर्द खूब नाचे और गले मिलकर एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी। स्थानीय बोली में नववर्ष की बधाई (लो सोमा टशी शो) कहकर दी। नववर्ष के आगमन पर हालड़ा उत्सव को कोकसर पंचायत के गांव तेलिंग, खरचो, लालिंग, बोगचा, सरखंग, रंगचा, युरामूर्ति से लेकर सिस्सू पंचायत के तोदचे, जगदंग, यंगलिंग, सिस्सू, शाशिन, गोंपाथांग, रोपसंग, खांगसर और गयुंलिंग तक उत्साह के साथ मनाया गया। सबसे पहले सद उसके बाद रम्मी फिर दुद हालड़ो निकाले गए। देवी-देवताओं को समर्पित इस उत्सव में लोगों ने अपने ईष्ट देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। खासकर बच्चों में इस उत्सव को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। नए-नए परिधानों में सजकर महिलाओं ने इस दौरान सत्तू और देसी घी मिलाकर बलाराजा तैयार किए। पुरुषों ने गांव के एक ही घर में इकट्ठे होकर देव स्तुति करने के बाद रात को मशालें निकाल आसुरी शक्तियों को भगाया। साथ ही आगामी वर्ष सभी के लिए सुख शांति से भरा हो, इसके लिए देवता राजा घेपन से प्रार्थना भी की। हालड़ा के अवसर पर मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा, पूर्व विधायक रवि ठाकुर, कोकसर और सिस्सू पंचायत की प्रधान अंजू तथा सुमन, बीडीसी सदस्य सुनील ने रंगलो वासियों को बधाई दी।