{"_id":"6891fee45194347e12038801","slug":"halan-2-road-closed-for-four-days-drinking-water-supply-stopped-kullu-news-c-89-1-klu1001-153951-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हलाण-दो सड़क चार दिनों से बंद, पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हलाण-दो सड़क चार दिनों से बंद, पेयजल आपूर्ति ठप
Wed, 06 Aug 2025 06:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 06 Aug 2025 06:23 AM IST
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। ऊझी घाटी की हलाण-दो सड़क पिछले चार दिनों से बंद पड़ी है। भूस्खलन के कारण मरजां और धड़ींचा गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। सड़क और पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग अभी तक सड़क बहाल नहीं कर पाया है। अब ग्रामीणों ने मनाली के विधायक से मदद की गुहार लगाई है।
गौर रहे कि हलाण-दो सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया गया है। सड़क बंद होने से किसान अपने उत्पाद मंडियों में नहीं पहुंचा पा रहे हैं। सेब सीजन शुरू होने में देरी हो रही है। सड़क में पानी की निकासी न होने से लोगों के खेतों में सारा पानी घुस रहा है। ग्रामीण सुरेश, लाल चंद और केहर सिंह ने बताया कि सड़क बंद होने के साथ ही दो गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप है। जोला नाले पर पुलिया में छोटी पाइप होने के कारण नाले का पानी सड़क पर आ गया जिससे भूस्खलन हुआ। नाले के पानी के तेज बहाव ने क्रेटवाल और पानी के पाइपों को भी नुकसान पहुंचाया। पंचायत उपप्रधान गायत्री ठाकुर ने बताया कि उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को समस्या के बारे में सूचित किया था। विभाग ने अभी तक काम शुरू नहीं किया है। वहीं ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक भुवनेश्वर गौड़ से मिला है। ग्रामीणों ने समस्या का जल्द समाधान करने की गुहार लगाई है।
उधर मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि मशीनें लगाकर सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा। विभाग के अधिकारियों को जल्द पुलियों का काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।