{"_id":"641b376811650dbe7908a3cc","slug":"hailstorm-wreaks-havoc-in-panbi-and-tarung-kullu-news-c-19-1-96829-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पनबी और तरूंग में ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, 60 फीसदी मटर समेत नकदी फसलें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पनबी और तरूंग में ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, 60 फीसदी मटर समेत नकदी फसलें प्रभावित
Wed, 22 Mar 2023 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 22 Mar 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के सैंज घाटी में तलाड़ा पंचायत में गिरे ओले।-संवाद
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के तहत आने वाली तलाड़ा पंचायत के पनबी और तरूंग में बुधवार को ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। ओलों से पनबी और तरूंग में 60 फीसदी मटर की फसल को क्षति पहुंची है। प्लम, आडू और खुमानी को भी नुकसान पहुंचा है।
बुधवार दोपहर बाद करीब 3:15 बजे अचानक बारिश के बाद ओलावृष्टि शुरू हुई। ओलों का कहर इतना अधिक था कि जमीन पर ओलों की परत ही बिछ गई। करीब 20 मिनट पर ओलों के गिरने का क्रम जारी रहा। मटर व गुठलीदार को ओलावृष्टि के बाद हुए नुकसान से किसानों व बागवानों मायूसी छा गई है।
स्थानीय निवासी महेंद्र ठाकुर, हरि सिंह, रति ठाकुर ने कहा कि मटर की फसल लगभग तैयार हो चुकी थी, कुछ दिनों बाद मटर में तुड़ान शुरू हो जाता। ऐन वक्त पर ओलावृष्टि ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा कि सैंज घाटी में इस साल की पहली ओलावृष्टि हुई है। जिससे लोगों को नुकसान झेलना पड़ा है।
विज्ञापन
वार्ड पंच पनबी वार्ड ओम चंद ने कहा कि पनबी और तरूंग में ओलावृष्टि ने कहर बरपाया है। उन्होंने कहा कि मटर की 60 फीसदी फसल ओलों के चलते क्षतिग्रस्त हो गई है, जबकि गुठलीदार फसलों को 30 फीसदी तक नुकसान हुआ है। प्लम की बंपर फसल की उम्मीद को ओलों ने धूमिल कर दिया है। उन्होंने कहा कि कृषि व बागवानी विभाग के अधिकारियों के द्वारा पनबी का मौका किया जाए। किसानों को मटर आदि का नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई जिला प्रशासन के द्वारा की जाए।