फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Hailstorm in Banjar, heavy rain in Kullu, waterlogging on city roads

Kullu News: बंजार में ओलावृष्टि, कुल्लू में झमाझम बारिश, शहर की सड़कों पर जलभराव

Mon, 13 May 2024 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 13 May 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
Hailstorm in Banjar, heavy rain in Kullu, waterlogging on city roads
कुल्लू/बंजार। जिला कुल्लू में मौसम ने करवट बदल ली है। रविवार को बंजार क्षेत्र में ओलावृष्टि होने के साथ ही मुख्यालय कुल्लू में झमाझम बादल बरसे। इससे शहर की सड़कों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। ओलावृष्टि से जिले के बागवानों और किसानों की चिंता बढ़ गई है। इन दिनों नाशपाती और सेब की सेटिंग का दौर है। ऐसे में ओलावृष्टि होने से फसल को नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

बंजार शहर के साथ ग्राम पंचायत चैहणी, बलागाड़ में रविवार दोपहर 01:52 बजे से लेकर 02:05 बजे तक जमाकर ओलावृष्टि हुई। हालांकि इससे पूर्व दो घंटे तक बादल भी जमकर बरसे हैं, लेकिन ओलावृष्टि ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है। जिला मुख्यालय कुल्लू और साथ लगती खराहल, पीज और लगघाटी में भी सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन

तेज हवाएं चलने और जोरदार बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। करीब दो घंटे तक हुई झमाझम बारिश से कुल्लू शहर की सड़कें और रास्ते पानी से लबालब हो गए। अस्पताल सड़क, कॉलेज चौक, कलाकेंद्र चौक, ढालपुर चौक, परिधि गृह सड़क के साथ नगर परिषद के वार्डों के रास्ते भी तालाब की तरह भर गए। सड़कों और रास्तों पर पानी भरने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ढालपुर के प्रदर्शनी और मेला मैदान में पीपल जातर मेले के बाद सजी अस्थायी मार्केट में भी व्यापारी बारिश के चलते परेशान हुए। अस्थायी मार्केट में कीचड़ के चलते व्यापारियों की दुकानदारी प्रभावित हुई। पिछले चार दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है, जिसके कारण व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed