{"_id":"682769260adcc84699080532","slug":"hail-fell-in-atal-tunnel-cold-increased-due-to-rain-in-koksar-kullu-news-c-89-1-ssml1012-147708-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अटल टनल में गिरे ओले, कोकसर में बारिश से बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अटल टनल में गिरे ओले, कोकसर में बारिश से बढ़ी ठंड
Fri, 16 May 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 16 May 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में दिन के समय हो रही बारिश के बीच अपने गणतव्य की और जाते लोग।-संवाद
मई के महीने में गर्म कपड़े पहन रहे लोग, ग्रांफू में अंधड़ चलने से हुई परेशानी
मौसम बदलने से ठंड बढ़ने पर ग्लब्स और गर्म कपड़े खरीदते दिखे पर्यटक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू/सिस्सू। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में मौसम ने फिर करवट बदली है। शुक्रवार सुबह लाहौल के अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में ओले गिरे। कोकसर से ग्रांफू तक बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है। लोग मई में गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर हैं।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे के बाद मौसम बदला और अटल टनल रोहतांग से लेकर तेलिंग गांव तक ओलावृष्टि हुई। फसलों पर इसका असर नहीं हुआ। कोकसर और ग्रांफू में बारिश के साथ अंधड़ भी चला। इससे यहां घूमने आए सैलानियों को परेशान होना पड़ा।
ठंड बढ़ने पर सैलानी दुकानदारों से ग्लब्स और टोपी खरीदते नजर आए। दोपहर बाद करीब एक बजे के फिर मौसम खुला और धूप खिलने से पर्यटकों और आम लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
जिला कुल्लू में भी दोपहर बाद बारिश हुई। इससे ढालपुर मैदान में चल रहे पीपल मेले के बाजार में खरीदारी में खलल पड़ा। पिछले तीन सप्ताह से कुल्लू और लाहौल में मौसम लगातार बदल रहा है। इससे किसानों-बागवानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। खासकर किसान रबी की फसल की कटाई नहीं कर पा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने 17 के बाद फिर से मौसम खराब होने का पूर्वानुमान लगाया है। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी होने की संभावना जताई है।
--