फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   gurila assocation

फीस जमा नहीं करवाने पर कटेगा नाम

Mon, 20 Jun 2016 10:19 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Mon, 20 Jun 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
gurila assocation
फीस जल्द जमा करवाएं गु‌रिल्ला - फोटो : अमर उजाला

एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी गुरिल्ला संगठन की विशेष बैठक 23 जून को ढालपुर मैदान में रखी गई है। जिसकी अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा करेंगे। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट में दायर कोर्ट केस को लेकर चर्चा की जाएगी। इस संबंध में जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिला कुल्लू ने कोर्ट केस में 2500 गुरिल्लाओं की लिस्ट लगाई है। जिसमें लगभग 700 स्वयंसेवियों ने संगठन द्वारा निधार्रित फीस जमा नहीं करवाई है। यह गुरिल्ला कुछ निष्कासित गुरिल्लाओं के बहकावे में आए हैं। इसलिए उन्हें अंतिम चेतावनी दी जाती है कि वे 23 जून को ढालपुर में होने वाले इस बैठक में यह फीस जमा करवा दें।

विज्ञापन


फीस जमा न करने पर कोर्ट केस से गुरिल्लाओं का नाम काट दिया जाएगा। लगभग 2900 गुरिल्लाओं ने कोर्ट में केस दायर किया है। कोर्ट के वकील द्वारा सत्यापित लिस्ट संगठन के पास पहुंच चुकी है। जिन गुरिल्लाओं ने सत्यापित नाम का क्रमांक नंबर नहीं लिया है। यह नंबर भी उसी दिन दिया जाएगा। अगर कोर्ट में फीस समय पर जमा नहीं हुई तो यह तारीक आगे खिसक सकती है। अखिल भारतीय गुरिल्ला संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार भी बैठक में गुरिल्लाओं का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों व गुरिल्लाओं से बैठक में शामिल होने की अपील की है। इधर एसएसबी वॉलेंटियर एसोसिएशन लाहौल स्पीति के प्रधान उमेश कुमार और महासचिव सुभाष शर्मा ने कहा कि 24 जून को पुराने सर्किट हाउस केलांग में आकर अपना सहयोग देें। 5 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में गुरिल्लाओं के हित में फैसला आना है। जो भी गुरिल्ला कोर्ट फीस को जमा नहीं करता है। संगठन उसकी जिम्मेवारी नहीं लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed