{"_id":"67d311e7954170879109b542","slug":"gulal-flew-in-rath-maidan-dhalupar-people-danced-to-the-beats-of-dj-too-kullu-news-c-89-1-ssml1015-143181-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रथ मैदान ढालुपर में उड़ा गुलाल, डीजे पर भी जमकर थिरके कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रथ मैदान ढालुपर में उड़ा गुलाल, डीजे पर भी जमकर थिरके कदम
Thu, 13 Mar 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 13 Mar 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के रथ मैदान में होली उत्सव मनाने के लिए जुटी भीड़।-संवाद
बड़ी होली पर कुल्लू में खूब मनाया जश्न, सुबह ही जुट गए थे युवा
गौहरी युवक मंडल ने रथ मैदान में की थी डीजे की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में रंगों का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने जमकर होली खेली। जिला मुख्यालय ढालपुर स्थित रथ मैदान में डीजे पर बज रहे गानों पर युवा खूब थिरके।
सैकड़ों युवाओं ने दिनभर डीजे पर डांस किया। रथ मैदान में होली के रंग खूब बरसे। जय देवता गौहरी युवक मंडल ने वीरवार को बड़ी होली पर रथ मैदान में डीजे की व्यवस्था की थी।
बड़ी होली पर डीजे पर धमाल मचाने के लिए सुबह से ही युवा रथ मैदान में जुट गए थे। युवाओं ने मिलकर एक-दूसरे को गुलाल लगाया। इसके बाद करीब 10:30 बजे से डीजे पर गाने बजने शुरू हो गए। यह क्रम दोपहर बाद 03:00 बजे तक जारी रहा। इस समय अवधि में बच्चे, किशोर, युवा सभी थिरकते नजर आए। युवाओं ने टोलियां बनाकर डीजे की धुन पर डांस किया। जय देवता गौहरी युवक मंडल के अध्यक्ष नितिन ने कहा कि युवक मंडल पिछले चार वर्षों से होली उत्सव पर डीजे का आयोजन कर रहा है। इस साल भी रथ मैदान पर डीजे की धुनों के बीच होली मनाई गई। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारा को बढ़ावा देना तथा एकता का संदेश देना है। इस दौरान उपाध्यक्ष राज कुमार, महासचिव रामेंद्र कुमार, सदस्य रीशु, सत्यम, उत्तम, सोनू, रवि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
--
शहर में यहां रही रौनक
जिला मुख्यालय कुल्लू में बच्चों और युवाओं ने टोलियां बनाकर होली खेली। ढालपुर के रथ मैदान के अलावा प्रदर्शनी मैदान, मेला मैदान, क्रिकेट मैदान, गांधीनगर, अखाड़ा बाजार, रामशिला, सरवरी, लोरन, शीशामाटी, लोअर ढालपुर में भी टोलियों बनाकर खूब गुलाल उड़ाया।