{"_id":"60bbb6eb8ebc3e7ffd48fa6b","slug":"green-almonds-come-in-vegetable-markets-kullu-news-sml3725885187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडियों में उतरा हरा बादाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडियों में उतरा हरा बादाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिले में रेड ब्यूट प्लम के बाद हरे बादाम ने सब्जी मंडियों में दस्तक दी है। बागवानों को बादाम के 60 रुपये प्रति किलो तक दाम मिल रहे है। सीजन की शुरुआत में फसल के बेहतर दाम होने से पूरे सीजन में तेजी बने रहने की उम्मीद है। पिछले साल सीजन की शुरुआत में हरे बादाम के दाम 35 से 40 रुपये प्रति किलो मिले थे। इस बार अच्छे दाम मिलने से स्टोन फ्रूट उत्पादक खासे उत्साहित हैं।
कोरोना काल में फसल के दामों में उछाल से बागवान मालामाल हो रहे हैं। खुमानी, प्लम और अब हरा बादाम बागवानों की आर्थिकी में सुधार ला रहा है। गौर रहे कि पिछले वर्ष के मुकाबले जिले में हरे बादाम की फसल कम है। लेकिन बीते साल के बजाय इस वर्ष 20 फीसदी अधिक दाम मिल रहे है, जो बागवानों के लिए राहत भरी खबर है। बागवान मोहन लाल, सुरेश, रामकृष्ण, प्रेमचंद, दुनीचंद, बुधराम ने कहा कि स्टोन फ्रूट उत्पादकों को फसल के दाम अच्छे मिल रहे हैं। जिले में मौसम की मार के चलते फसल कम है। इसके बाद भी अच्छे दाम मिलने से उनको काफी हद तक राहत मिली है। कोेरोना के कारण लोगों को आर्थिक रूप से भी परेशान होना पड़ रहा है। कोरोना के बीच फलों के दाम अच्छे मिलने से उत्पादक भी उत्साहित हैं।
कीमतों में और उछाल की उम्मीद : खुशाल
कुल्लू और स्नोअर वैली आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष खुशाल ठाकुर ने कहा कि सब्जी मंडियों में हरा बादाम 50 से 60 रुपये प्रति किलो ग्राम बिक रह है। अभी मंडियों में हरे बादाम की खेप अधिक नहीं पहुंच पाई है। हरे बादाम के दामों में अभी ओर उछाल आने की उम्मीद है।