फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Grand meeting of Dev Satya Narayan with Shringarishi

Kullu News: देव सत्य नारायण का श्रृंगाऋषि से भव्य मिलन

Fri, 21 Jun 2024 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Grand meeting of Dev Satya Narayan with Shringarishi
कुल्लू। बंजार दौरे पर आए देवता सत्य नारायण करशाला शुक्रवार शाम को देवता श्रृंगा ऋषि घियागी की स्थली पर पहुंचे हैं। यहां पर गांव की महिलाओं ने धूप के साथ देवता का स्वागत किया है।
विज्ञापन

अधिष्ठाता देव श्रृंगाऋषि भी मंदिर से बाहर निकले और दोनों महाशक्तियों के बीच भव्य देव मिलन हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों देवताओं का यह मिलन करीब छह साल बाद हुआ है। देवता सत्य नारायण करशाला का बंजार दौरा अंतिम पड़ाव पर है। शनिवार को देवता अपने देवालय की ओर प्रस्थान करेंगे। 20 जून को देवता का जिभी में ठहराव हुआ था और यहां भी देवता शेषनाग जिभी के साथ मिलन हुआ।
विज्ञापन

देवता के जगह-जगह हो रहे स्वागत से देवता के कारकून, हारियान और देवलू गदगद हैं। देवता के कारदार इंद्र सिंह, पुजारी पथर सिंह, घियागी वासी निहाल भंडारी ने कहा कि शुक्रवार शाम को देवता नारायण घियागी गांव पहुंचे है। देवता श्रृंगाऋषि के साथ हुए भव्य देवमिलन को देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। ढोल-नगाड़ों, करनाल, नरसिंगों और शहनाई की स्वरलहरियों से पूरी घाटी देवमयी हो गई। देवमिलन के बाद देवता नारायण के देवलुओं ने नाटी डाली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed