{"_id":"6182bbdb822a37544a4cd6ea","slug":"gramin-bank-branch-manager-arrested-kullu-news-sml389256562","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण बैंक का शाखा प्रबंधक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण बैंक का शाखा प्रबंधक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। दोहरानाला की ग्रामीण बैंक शाखा में नौ ग्राहकों के 50 लाख से अधिक रुपये खाते से गायब होने मामले में अब पुलिस ने शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के पास अब तक नौ ग्राहकों ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके खाते से लाखों की राशि गायब हुई है।
प्राथमिक छानबीन के बाद अब पुलिस ने ग्रामीण बैंक प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है अब तक करीब 50 लाख के गोलमाल की बात सामने आई है। यह घोटाला और अधिक हो सकता है। मामले में शक की सूई बैंक प्रबंधक पर घूम रही थी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद सबसे पहले बैंक में जाकर सारा रिकॉर्ड चेक किया। इसके बाद मामले को लेकर संबंधित बैंक मैनेजर और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की गई। सारे तथ्यों को जांचने के बाद पुलिस ने बैंक मैनेजर को मंगलवार रात को पकड़ा। उधर, इस संबंध में एएसपी सागर चंद्र ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार अब आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से कड़ी पूछताछ चल रही है। जल्द ही मामले में नए खुलासे हो सकते हैं। दूसरी ओर ग्रामीण बैंक की शाखा में लाखों का गोलमाल होने के बाद बैंक के खाताधारकों में हड़कंप मचा हुआ है।