फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Governor will inaugurate Dussehra festival and Chief Minister Jai Ram Thakur will conclude

दशहरा उत्सव का राज्यपाल शुभारंभ और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे समापन

Mon, 03 Oct 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Governor will inaugurate Dussehra festival and Chief Minister Jai Ram Thakur will conclude
कुल्लू में दशहरा उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने को लेकर तैयारियों का जायजा लेने के ल? - फोटो : Kullu
कुल्लू। देवी-देवताओं का महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 5 से 11 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। उत्सव में लोगों के लिए देवताओं के दर्शन के साथ मनोरंजन का भी पूरा प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन

इस बार उत्सव में जहां रथयात्रा के पीएम मोदी साक्षी बनेंगे। वहीं राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ करेंगे। 11 अक्तूूबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उत्सव का समापन करेंगे। दशहरा उत्सव की शोभा में कुल्लू घाटी के देवी-देवता बढ़ाएंगे। दशहरा उत्सव कमेटी की ओर से जिला भर के 332 देवताओं को दशहरा में आने के लिए निमंत्रण भेजा गया है।
विज्ञापन

दशहरा में इस बार पिछली बार से अधिक देवताओं के आने की उम्मीद है। दशहरा में लोगों के मनोरंजन के लिए कलाकेंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं रथ मैदान में ग्रामीण खेल उत्सव में कबड्डी, वॉलीबाल और रस्साकशी में कुल्लू के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दशहरा में दो दिन इस बार कलाकेंद्र में नाटकों का मंचन भी किया जाएगा। देवसदन में दो दिन शास्त्रीय संगीत की महफिल सजेगी। काव्य पाठ भी किया जाएगा। दशहरा उत्सव में मौहल्ला की रात रथ मैदान में लालड़ी का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर वाद्ययंत्रों की थाप पर नृत्य किया जाएगा।
प्रदर्शनी मैदान में प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रदर्शनी में आजादी के 75 साल की यात्रा को भी प्रदर्शित किया जाएगा। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि दशहरा उत्सव में रथयात्रा में पीएम शामिल हो रहे हैं। दशहरा का शुभारंभ राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और समापन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे।
2000 पुलिस और होमगार्ड रहेंगे तैनात
कुल्लू दशहरा के दौरान यातायात, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कुल 2000 पुलिस और होमगार्ड तैनात रहेंगे। इन सभी जवानों को विभिन्न सेक्टरों में तैनात किया जाएगा। देवी-देवताओं के शिविर, कलाकेंद्र, मालरोड आदि जगहों पर इन जवानों की ड्यूटी रहेगी। इन जवानों के कंधों पर दशहरे का जिम्मा रहेगा।

दौ सौ सफाई कर्मियों ने संभाला मोर्चा
दशहरा के दौरान देवताओं के अस्थायी शिविरों और अस्थायी मार्केट में सफाई व्यवस्था ठीक रहे। इसके लिए नगर परिषद के द्वारा 200 अतिरिक्त सफाई कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया है। सफाई कर्मियों द्वारा ढालपुर मैदान को साफ कर हर दिन चकाचक किया जाएगा। नगर परिषद को ढालपुर मैदान में सफाई दुरुस्त रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed