{"_id":"6a522dda852c1e01fb0b7be3","slug":"government-should-release-da-installments-dd-sharma-kullu-news-c-89-1-klu1002-181170-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीए की किस्तें जारी करे सरकार : डीडी शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीए की किस्तें जारी करे सरकार : डीडी शर्मा
विज्ञापन
कर्मचारी पेंशनर
पेंशनर महासंघ कुल्लू ब्लॉक की बैठक में उठाई मांग
लाइफ प्रमाण पत्र के लिए ऑफलाइन विकल्प खुला रखने का आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रदेश सरकार डीए की किस्तें जल्द जारी करे ताकि पेंशनरों को राहत मिल सके। लंबे समय से लंबित डीए की किस्त जारी करने के लिए पेंशनर कई बार सरकार से मांग कर चुके हैं लेकिन अब तक सरकार ने सकारात्मक कदम नहीं उठाया है। यह बात पेंशनर महासंघ के प्रदेश वित्त सचिव डीडी शर्मा ने कुल्लू ब्लॉक पेंशनर महासंघ की बैठक में कही।
शनिवार को सरवरी स्थित शीतला माता मंदिर परिसर सभागार में हिमाचल पेंशनर महासंघ कुल्लू ब्लॉक की बैठक प्रधान जेएन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। मुख्यातिथि के तौर पर प्रदेश वित्त सचिव डीडी शर्मा उपस्थित रहे। जिला शिकायत निवारण समिति के जिला प्रधान जय गोपाल शर्मा, खंड वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमके गुप्ता, प्रदेश संगठन सचिव हेमा शर्मा, मीरा देवी, सुदर्शन मिश्रा, सोम लता, इंदिरा देवी, अमर भारती, देवी सिंह आदि उपस्थित रहे। बैठक में पेंशनरों ने वित्त विभाग की ओर से ऑनलाइन लाइफ प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के आदेशों का विरोध किया।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि इन आदेशों को तुरंत वापस लिया जाए और प्रमाण पत्र जमा करने की ऑफलाइन व्यवस्था ही रखी जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में दखल देकर पुरानी व्यवस्था का विकल्प जारी रखने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने पेंशनरों की जेसीसी बुलाने की भी मांग की ताकि समस्याओं को दूर करने की पहल की जाए। उन्होंने उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र से भी आग्रह किया है कि महासंघ की एक बैठक बुलाकर पेंशनरों की समस्याओं को दूर किया जाए। संवाद