फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Government should make policy for Covid workers: Lacchi

कोविड कर्मचारियों के लिए नीति बनाए सरकार : लच्छी

Sun, 08 Jun 2025 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 08 Jun 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
Government should make policy for Covid workers: Lacchi
कोरोना काल में ली सेवाएं, अब किया जा रहा दरकिनार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रदेश सरकार कोविड कर्मचारियों के लिए नीति बनाए। कोरोना काल में कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों की सेवा की है, लेकिन बदले में वर्तमान सरकार ने कर्मचारियों को दरकिनार किया है। यह बात कोविड यूनियन कुल्लू के अध्यक्ष लच्छी राम ने कही।
उन्होंने कहा कि कुल्लू के 52 कर्मचारियों ने कोरोना काल में अपने परिवार को छोड़ मरीजों के स्वास्थ्य के लिए जीवन दाव पर लगाया, लेकिन जब खतरा कम हुआ और हालात सामान्य हुए। सरकार ने कर्मचारियों को ही दरकिनार कर दिया। यह न्याय संगत नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2000 से अधिक कर्मचारी हैं, जिन्होंने कोरोना काल में डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में सेवाएं दी हैं। इन कर्मचारियों का अनुबंध समाप्त हो गया है और सरकार ने भविष्य सुरक्षित बनाने के लिए कोई ठोस नीति भी नहीं बनाई। हर एक कर्मचारी दर-दर भटकने को मजबूर है। उन्होंने सरकार से कोविड कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाने की मांग की है। कहा कि कोरोना का दोबारा लौट कर आना दुर्भाग्यपूर्ण है। लोगों को एहतियात बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed