{"_id":"65ec3d65cc209217ab073c63","slug":"government-should-give-two-installments-each-of-da-and-arrears-thakur-kullu-news-c-89-1-ssml1015-118406-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीए, एरियर के दो-दो किस्तें दे सरकार : ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीए, एरियर के दो-दो किस्तें दे सरकार : ठाकुर
Sat, 09 Mar 2024 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 09 Mar 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। प्रदेश सरकार डीए और एरियर की कम से कम दो-दो किस्तें जारी करे। यह बात हिमाचल पेंशनर फेडरेशन कुल्लू खंड की बैठक मेें प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि कही। शीतला माता मंदिर सरवरी में शनिवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमके गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सरकार के खिलाफ पेंशनरों ने रोष जताया।
पेंशनरों का कहना है कि पेंशनर और सरकारी कर्मचारी लंबित वित्तीय लाभ जारी करने की सरकार से मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को दरकिनार किया जा रहा है। अब सरकार के ढुलमुल रवैये को सहन नहीं किया जाएगा। टीडी ठाकुर ने कहा कि 1 जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत्त पेंशनरों को संशोधित ग्रेच्युटी, लीव इन कैशमेंंट का पूरा भुगतान किया जाए।
सरकार करुणामूलक आधार पर नौकरी नीति में संशोधन करे। हिमाचल पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हर माह नियमित पेंशन मिले। इसके लिए स्थायी नीति बनाई जाए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमके गुप्ता ने उपायुक्त कुल्लू से 25 अप्रैल 2023 को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिए गए निर्णयों को लागू करने की अपील की। इसके अलावा सरवरी में शीतला माता मंदिर, लोरन मोड़, सनातन धर्म सभा सड़क को नो-पार्किंग जोन घोषित करने की मांग उठाई। संवाद