फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Government should give pension and other allowances to pensioners on time: Bharti

पेंशनरों को समय पर पेंशन, अन्य भत्ते दे सरकार : भारती

Wed, 18 Jun 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 18 Jun 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Government should give pension and other allowances to pensioners on time: Bharti
कुल्लू में सहायक आयुक्त को ज्ञापन सौपते एचआरटीसी के  पेंशनर।-संवाद
जिला परिवहन निगम पेंशनर्स कल्याण संगठन ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन


कहा - समय पर पेंशन न मिलने से बुढ़ापे में झेलनी पड़ रही हैं दिक्कतेंसंवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला परिवहन निगम पेंशनर्स कल्याण संगठन का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को सहायक आयुक्त राजेश भंडारी से मिला। उनके माध्यम से राज्यपाल को मांगपत्र भेजा। मांग की गई कि सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर पेंशन और देय भत्ते जारी करे।
कल्याण संगठन के महासचिव गौरी लाल भारती ने बताया कि परिवहन निगम से सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को समय पर न तो पेंशन मिल रही है और न ही अन्य वित्तीय लाभ दिए जा रहे हैं। इस कारण पेंशनरों को बुढ़ापे में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे वे शोषण का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 अप्रैल के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को तो पेंशन भी नहीं मिल पा रही है। सेवानिवृत्ति के दौरान दिए जाने वाले वित्तीय लाभ भी उन्हें नहीं मिल पाए हैं। ऐसे में इस अवधि में सेवानिवृत्त हुए लोग भी कठिनाई का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अधिकतर पेंशनर बीमार हैं। चिकित्सा भत्ते नहीं मिलने से उन्हें दिक्कत हो रही है। चिकित्सा उपचार में हुई वृद्धि और तीन वर्षों में चिकित्सा बिलों की अदायगी न होने के परिणाम स्वरूप पेंशनर (वरिष्ठ नागरिक) इलाज करने में असमर्थ हैं। उन्होंने मांग की है कि वर्ष 2016 के उपरांत संशोधित वेतनमान पेंशन के पुनः निर्धारण के एरियर का भुगतान, सरकारी विभागों और अन्य बोर्डों के पेंशनरों को दे दिया है, लेकिन परिवहन निगम के पेंशनरों को अभी तक एरियर की अदायगी नहीं की गई है। उन्होंने राज्यपाल से मांग की है कि सरकार को इस मामले में उचित दिशा निर्देश जारी किये जाए, ताकि पेंशनरों को राहत मिल सके।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed