{"_id":"6a9e90f811f5e77f3d0c7282","slug":"government-should-enhance-facilities-at-tourist-destinations-ravi-thakur-kullu-news-c-89-1-ssml1015-186030-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन स्थलों पर सुविधाएं बढ़ाए सरकार : रवि ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन स्थलों पर सुविधाएं बढ़ाए सरकार : रवि ठाकुर
विज्ञापन
चंद्रताल झील आने वाले पर्यटकों से न लिया जाए शुल्क
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने प्रदेश सरकार से लाहौल-स्पीति के पर्यटन स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने की मांग की है। उन्होंने चंद्रताल आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं से लिया जा रहा 300 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क तत्काल बंद करने की मांग उठाई है। रवि ठाकुर ने बताया कि लाहौल-स्पीति धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है।
यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचते हैं। केंद्र सरकार की ओर से अटल टनल रोहतांग और शिंकुला टनल जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर किया गया है। इसके बावजूद प्रमुख पर्यटन स्थलों पर शौचालय, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं को और मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चंद्रताल जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन एवं धार्मिक स्थल पर आने वाले लोगों से 300 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क लेना उचित नहीं है। संवाद