{"_id":"61e9967beb8fdb4d71419609","slug":"government-gift-87-kullu-news-sml397277336","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार का तोहफा, 87 अध्यापक नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार का तोहफा, 87 अध्यापक नियमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिले में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने दो साल का अनुबंध कार्यकाल पूरा कर चुके 87 अध्यापकों को नियमित कर नए साल का तोहफा दिया है।
सभी अध्यापकों ने 30 सितंबर को दो वर्ष का सेवाकाल पूरा किया था। इनमें 35 शास्त्री, 22 भाषा अध्यापक, 10 कला शिक्षक और 20 शारीरिक शिक्षक शामिल हैं। इसके नियमितीकरण के आदेश जारी होने के जिला सीएंडवी अध्यापक संघ कार्यसमिति के प्रदेशाध्यक्ष गणेश लाल शासनी, जिला प्रधान ओम प्रकाश, महासचिव अमित प्रार्थी, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, मुख्य संरक्षक मनोहर लाल ठाकुर, संगठन मंत्री महेंद्र राणा, महिला मोर्चा अध्यक्षा अनामिका गुलेरिया और सलाहकार राकेश चौहान सहित संघ के तमाम पदाधिकारियों ने सीएम जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर व शिक्षा विभाग के उपनिदेशक सुरजीत राव का आभार जताया है।
अब संघ ने सरकार से शास्त्री और भाषा अध्यापकों को टीजीटी पदनाम, प्राथमिक स्कूलों में कला एवं शारीरिक शिक्षकों के पद सृजित करने, पुरानी पेंशन बहाली, नए वेतनमान को संशोधित करने, एसएमसी अध्यापकों को स्थायी नीति बनाने और सीएंडवी भर्ती में स्थानीय जिला को प्राथमिकता देने की मांग की है।
--