{"_id":"6942e3e07ec004821b0489e4","slug":"government-discriminating-against-panchayat-chowkidars-union-kullu-news-c-89-1-klu1001-164297-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चौकीदारों से भेदभाव कर रही सरकार : यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चौकीदारों से भेदभाव कर रही सरकार : यूनियन
Wed, 17 Dec 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 17 Dec 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। प्रदेश पंचायत चौकीदार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम वर्धन ने कहा कि यूनियन का प्रतिनिधिमंडल मांगों को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला।
मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि पंचायती राज विभाग को आदेश जारी कर दिए गए हैं कि जो अंशकालीन पंचायती चौकीदार हैं, उनकी नियम के अनुसार अधिसूचना लागू की जाएगी। इसकी फाइल वित्त विभाग को स्वीकृति के लिए भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि जब वित्त विभाग में पूछताछ की तो जवाब मिला कि हमारे पास कोई फाइल नहीं आई है। 12 साल से अधिक का कार्यकाल पूरा कर चुके अंशकालीन पंचायत चौकीदारों की फाइल कहां चली गई है।
सभी अन्य विभागों को 1 अप्रैल 2025 से दैनिक भोगी कर्मचारियों की अधिसूचना हो चुकी है तो पंचायत चौकीदारों के साथ क्यों भेदभाव किया जा जा रहा है। पंचायत चौकीदार मांगों को लेकर पीछे नहीं हटेंगे। पंचायत चौकीदारों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। पंचायत चौकीदार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम वर्धन ने कहा कि प्रदेश और जिले कार्यकारिणी के सदस्य एक बार फिर मांगों को लेकर 19 दिसंबर को शिमला में मुख्यमंत्री से मिलेंगे।
विज्ञापन
--