फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Government bus service resumes from Kunzum Pass after eight months

Kullu News: आठ माह बाद कुंजुम दर्रा से सरकारी बस सेवा शुरू

Mon, 08 Jun 2026 04:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 04:35 AM IST
विज्ञापन
Government bus service resumes from Kunzum Pass after eight months
कुल्लू-मनाली से जुड़ गई स्पीति घाटी, लोगों को राहत
विज्ञापन

580 रुपये में होगा 224 किमी का सुहाना सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। बर्फ की दीवारों को चीरकर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस कुंजुम दर्रा होकर कुल्लू से काजा के लिए दौड़ना शुरू हो गई है। लगभग आठ माह बाद दर्रा होकर शुरू हुई बस से स्पीति घाटी के लोगों को बड़ी राहत मिली है। 224 किलोमीटर लंबे कुल्लू-मनाली-काजा रूट पर सवारियां 580 रुपये में सफर कर सकेंगी। स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक 4,551 मीटर ऊंचे दर्रा होकर सुहाने सफर का आनंद उठाएंगे।

रविवार को केलांग डिपो ने कुल्लू से अपनी बस सेवा को शुरू कर दिया है। 15 अक्तूबर 2025 को बंद हुए कुल्लू-मनाली-काजा रूट पर बस चलने से लोगों को राहत मिली है। वहीं, घाटी के पर्यटन को भी पंख लगेंगे। बस में सफर करने वाले यात्री इस बस से अटल टनल रोहतांग होकर कोकसर, ग्रांफू, बातल और कुंजुम दर्रा की वादियों को निहार सकेंगे। एचआरटीसी के अनुसार बस कुल्लू से सुबह 4:30 बजे चलेगी और मनाली से 6 बजे रवाना होगी। शाम करीब 5 बजे काजा पहुंचेगी। अगले दिन यह बस काजा से कुल्लू के लिए सुबह 5:30 बजे चलेगी और शाम चार बजे मनाली और पांच बजे कुल्लू बस अड्डा पहुंचेगी। 224 किलोमीटर सफर को पूरा करने में बस को साढ़े 12 घंटे का समय लगेगा। परिवहन निगम के केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक अंचित शर्मा ने बताया कि ट्रायल करने के बाद रविवार से कुल्लू-मनाली-काजा बस को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed