फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   God Vasuki Nag came out for royal bath with Laav-Lashkar

Kullu News: लाव-लश्कर के साथ शाही स्नान के लिए निकले देवता वासुकी नाग

Thu, 05 Dec 2024 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 05 Dec 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
God Vasuki Nag came out for royal bath with Laav-Lashkar
आठ दिसंबर को वशिष्ठ में स्नान कर देव परंपरा का करेंगे निर्वहन
विज्ञापन


देवता के दर्शन करने के लिए उमड़े श्रद्धालु, जगह-जगह स्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर (कुल्लू)। ऊझी घाटी में हलाण-एक के आराध्य देवता वासुकी नाग लाव-लश्कर के साथ शाही स्नान के लिए रवाना हो गए हैं। वीरवार सुबह हलाण गांव ढोल-नगाड़ों और नरसिंगों की स्वरलहरियों से गूंज उठा।

देवता वासुकी नाग करीब आठ साल बाद वशिष्ठ में शाही स्नान की परंपरा का निर्वहन करेंगे। देवता वासुकी नाग के मंदिर के पास सुबह 9:00 बजे के बाद श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद देवता को मंदिर से बाहर निकालने की तैयारी हुई। मंदिर से बाहर आने पर लोगों ने देवता के समक्ष शीश नवाया। इसके बाद देवता अपने कारकूनों और हारियानों के साथ वशिष्ठ के लिए रवाना हुए। देवता के दर्शनों के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। हलाण से पहले दिन का सफर तय करने के बाद देवता का पहला विश्राम वरयाणू में हुआ। शुक्रवार को देवता खखनाल में पहुंचेंगे। देवता वासुकी नाग हलाण के कारदार अंकित नेगी ने कहा कि 8 दिसंबर को होने वाले शाही स्नान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालु देवता के जगह-जगह स्वागत के लिए तैयारियां कर रहे हैं। वशिष्ठ में शाही स्नान की परंपरा का निर्वहन करने के बाद देवता वासुकी नाग अपने देवालय की ओर रवाना होंगे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed