फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   God Manu Rishi was welcomed with flower garlands and his blessings were taken

Kullu News: देवता मनु ऋषि का फूल मालाओं से स्वागत, लिया आशीर्वाद

Fri, 18 Apr 2025 05:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 18 Apr 2025 05:22 AM IST
विज्ञापन
God Manu Rishi was welcomed with flower garlands and his blessings were taken
खाईण में मनाया मेला, परंपरा का किया निर्वहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की शैंशर कोठी के आराध्य देवता मुन ऋषि के दर्शन पाने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु खाईण गांव पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देव के समक्ष शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। बता दें कि देवता मुन ऋषि इन दिनों अपने हारियान क्षेत्र की परिक्रमा पर हैं। देवता गांव-गांव जाकर हारियानों को दर्शन दे रहे हैं।

वे वीरवार को देवता खाईण गांव में रहे। ऐसे में देवता के सम्मान में मेला आयोजित किया गया। देवता के दर्शन को सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देवता के गूर संगत राम, भंडारी सुंदर सिंह, पालसरा आलम चंद ठाकुर, पुजारी हीरा लाल शर्मा, धामी पूर्णचंद, जोगराज, गंठीदार मोहन लाल ने कहा कि खाईण गांव में देवता के आगमन पर मेले का आगाज देव परंपराओं के अनुसार हुआ। गांव में देवता के पहुंचने पर फूल-मालाओं से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद वाद्य-यंत्रों की स्वरलहरियों के बीच पूजा-पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed