Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Goal to make educational institutions tobacco-free: Nivedita

शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने का लक्ष्य : निवेदिता

Fri, 06 Nov 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Goal to make educational institutions tobacco-free: Nivedita
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिले में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 को प्रभावी ढंग से लागू करने और शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। उपायुक्त निवेदिता नेगी की अध्यक्षता में वीरवार को जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें अभियान के तहत विभिन्न विभागों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक का संचालन मुख्य चिकित्सा अधिकारी चमन सिंह ठाकुर ने किया। उन्होंने बताया कि 20 अक्तूबर से 26 दिसंबर 2026 तक चलने वाले अभियान का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों से बचाना और जिले में तंबाकू मुक्त वातावरण तैयार करना है। अभियान के तहत जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को शत-प्रतिशत तंबाकू मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों में निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त निवेदिता नेगी ने बच्चों और किशोरों में तंबाकू सेवन की बढ़ती आशंका पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कम उम्र में तंबाकू की लत लगने से रोकना जरूरी है। इसके लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करना होगा। बैठक के दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और अन्य लोगों को नशामुक्त समाज बनाने की प्रतिज्ञा भी दिलाई। इस अवसर पर पीओ आईटीडीपी अश्वनी कुमार, एसडीएम कुनिका एकर्स, डीएसपी केडी शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी संजय कुमार, बीडीओ मनीष राय और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed