{"_id":"6ab563edabe2c79d9105b4a4","slug":"global-dance-drone-and-laser-shows-to-be-held-for-the-first-time-at-the-kullu-dussehra-festival-kullu-news-r-399-1-sml1019-529318-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू दशहरा उत्सव में पहली बार होगा ग्लोबल डांस, ड्रोन और लेजर शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू दशहरा उत्सव में पहली बार होगा ग्लोबल डांस, ड्रोन और लेजर शो
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में पहली बार ग्लोबल डांस, ड्रोन और लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। उत्सव को आकर्षक बनाने के लिए उत्सव समिति ने फैसला लिया है। ग्लोबल डांस आयोजन को लेकर दशहरा उत्सव समिति ने खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। इसमें स्थानीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक के कलाकारों को शामिल किया जाएगा।
दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि ग्लोबल डांस आयोजन के लिए कोरियोग्राफर की अहम भूमिका रहेगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। इसका आयोजन स्थल संख्या के आधार पर जल्द तय किया जाएगा। वीरवार को अटल सदन कुल्लू के सभागार में आयोजित दशहरा समिति की बैठक में उन्होने यह जानकारी दी। लेजर शो का आयोजन दशहरा उत्सव के दूसरे, चौथे और छठे दिन किया जाएगा ताकि लोग इस नजारे का आनंद ले सके।
उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक दलों का बुलाने के लिए भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) से बात चल रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी परिषद से बात की है। नाॅर्थ ईस्ट के सांस्कृतिक समूहों को भी निमंत्रण भेजा गया है। इस दौरान मिल्कफेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी, आनी के लोकेंद्र कुमार, एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह, कार्यवाहक उपायुक्त सुरजीत सिंह राठौर, देवी देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर, रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह सहित सरकारी और गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे। संवाद