फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Girl student hit by stone falling from hill, referred to PGI in critical condition

Kullu News: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आई छात्रा, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर

Thu, 13 Jun 2024 08:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 13 Jun 2024 08:02 AM IST
विज्ञापन
Girl student hit by stone falling from hill, referred to PGI in critical condition
कुल्लू। जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से स्कूल की एक छात्रा घायल हो गई है। छात्रा के मुंह और नाक के आसपास गहरी चोटें आई हैं। छात्रा को अन्य विद्यार्थियों और परिजनों की मदद से उपचार को पहले जरी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे कुल्लू रेफर कर दिया गया। मगर गंभीर हालत को देखते हुए छात्रा पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार 11 जून शाम को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मणिकर्ण में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रा लवली (16) पुत्री वेद राम निवासी गांव झिडी बेहड़, मणिकर्ण छुट्टी होने के बाद घर जा रही थी। इसी दौरान मणिकर्ण-बरशैणी मार्ग पर पैदल जाते समय पहाड़ी से गिरा एक पत्थर उसके मुंह से जा टकराया।
विज्ञापन

इससे छात्रा नीचे गिर पड़ी और साथ चल रहे अन्य छात्र-छात्राओं में एकाएक अफरा-तफरी मच गई। विद्यार्थियों ने परिजनों को सूचित किया और उसे उपचार के लिए जरी अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे देर शाम को कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया गया। मगर छात्रा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे कुल्लू से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि छात्रा की हालत खतरे से बाहर है। वहीं, मणिकर्ण स्कूल के विद्यार्थी अपनी साथी छात्रा के घायल होने की सूचना से मायूस हैं और उसके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना कर रहे हैं। स्कूल प्रिंसिपल रमेश बौद्ध ने कहा कि हादसा बरशैणी मार्ग पर हुआ, जब उनके स्कूल की छात्रा शाम को छुट्टी होने के बाद घर जा रही थी। पुलिस अधीक्षक कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed