{"_id":"684f04168b12f81e1b0644c9","slug":"girl-falls-from-zip-line-in-manali-video-goes-viral-kullu-news-c-89-1-ssml1015-149964-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली में जिप लाइन से गिरी बच्ची, वीडियो हो रहा वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली में जिप लाइन से गिरी बच्ची, वीडियो हो रहा वायरल
Sun, 15 Jun 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
मनाली में जिप लाइन में गत दिनों हुई गिरी थी पर्यटक।-वीडीओग्रैब
एक सप्ताह पहले पर्यटक स्थल नेहरु कुंड में हुआ था हादसा
पर्यटन विभाग ने वीडियो के आधार पर जारी किया नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी के नेहरु कुंड इलाके में जिप लाइन से गिरकर एक बच्ची घायल हो गई है। हालांकि, मामला आठ जून का है, लेकिन एक सप्ताह के बाद सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल हुआ है।
हैरत यह है कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों ने मामला दर्ज करवाने से इंकार किया। पर्यटन विभाग ने भी वीडियो वायरल होने के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
आठ जून को महाराष्ट्र के नागपुर से घूमने आई 12 वर्षीय तृषा पुत्री प्रफुल्ल नेहरु कुंड में जिप लाइन कर रही थी। बीच में पहुंचते ही रस्सी टूटने के कारण वह लगभग 30 फीट नीचे खाई में गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मनाली अस्पताल लाया गया था। वहां से उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया। परिजन उसे नागपुर लेकर गए। उसका इलाज नागपुर अस्पताल में चल रहा है। एक सप्ताह बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस मामले में किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि परिजनों ने मामला दर्ज करवाने से इंकार किया था। लिहाजा, मामला दर्ज नहीं किया गया। उधर, जिला पर्यटन अधिकारी का कार्यभार संभाल रहे चिरंजी लाल ने बताया कि वीडियो के आधार पर जिप लाइन संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
--