{"_id":"6a7c68ff09c38be13f05ef8f","slug":"gave-recognition-to-products-from-womens-self-help-groups-kullu-news-c-89-1-ssml1012-183951-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को दिलाई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को दिलाई पहचान
Thu, 13 Aug 2026 06:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 13 Aug 2026 06:07 AM IST
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। जुजुराणा संस्था ने ग्रेटर नोएडा में कुल्लू के किसानों, मधुमक्खी पालकों और महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।
प्रदर्शनी के दौरान गौरी शंकर और श्री दुर्गा स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार विभिन्न उत्पादों के साथ स्थानीय मधुमक्खी पालकों की मनाली हनी और प्राकृतिक रूप से उत्पादित कुल्लू के सेब को प्रदर्शित किया।
जुजुराणा संस्था का प्रयास ग्रामीण महिलाओं को केवल स्वयं सहायता समूहों तक सीमित रखने के बजाय उन्हें उत्पादन, मूल्यवर्धन, पैकेजिंग और बड़े बाजारों से जोड़कर कृषि व्यवसाय की मुख्यधारा में शामिल करना है।
विज्ञापन
संस्था के अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय ने कहा कि इस दौरान उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग और बाजार की मांग को लेकर जानकारी साझा की गई। संस्था का उद्देश्य महिलाओं और छोटे किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध करवाकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। संवाद