{"_id":"6b086ed5b499963ff40abb10","slug":"gautam-hits-back-over-allegations-of-damage-in-a-parking-dispute-kullu-news-c-89-1-ssml1014-192867-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पार्किंग विवाद में नुकसान के आरोपों पर गौतम का पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पार्किंग विवाद में नुकसान के आरोपों पर गौतम का पलटवार
विज्ञापन
मनाली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं लाइफ लाइन एनजीओ मनाली के मुख्य संरक्षक गौतम ठाकुर ने पार्किंग ठेका छूटने से नगर परिषद को 70 लाख रुपये का नुकसान होने के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराने पर नप अध्यक्ष के बयान पर आपत्ति जताई है।
उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए अध्यक्ष से न्यायालय के रिकॉर्ड और तथ्यों का अध्ययन कर सार्वजनिक बयान देने को कहा है।
गौतम ठाकुर ने कहा कि पार्किंग विवाद उनके और नगर परिषद के बीच नहीं, बल्कि नगर परिषद के ठेकेदारों और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के बीच था। इस संबंध में मनाली की सिविल अदालत में लालमन बनाम एनएचएआई और नानक चंद बनाम एनएचएआई मामले दायर हुए थे। एक मई 2023 को अंतरिम रोक लगी, लेकिन दो मई को अदालत ने दोनों मामलों को सुनवाई योग्य नहीं मानते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने 12 सितंबर 2024 को नानक चंद एवं अन्य बनाम एनएचएआई एवं अन्य मामले में पार्किंग स्थलों का कब्जा एनएचएआई को सौंपने के आदेश दिए थे।
ठेकेदारों को अपनी राशि की वसूली के लिए सक्षम प्राधिकारी या न्यायालय जाने की छूट दी गई थी।
गौतम ठाकुर ने अध्यक्ष से आरोप वापस लेकर स्पष्टीकरण देने की मांग की। ऐसा न होने पर उन्होंने मानहानि को लेकर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। संवाद