फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Garlic crop started withering due to drought

Kullu News: सूखे से मुरझाने लगी लहसुन की फसल

Mon, 25 Dec 2023 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 25 Dec 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
Garlic crop started withering due to drought
कुल्लू/खराहल। जिले में सूखे के कारण नगदी फसल लहसुन मुरझाने लग पड़ी है। अगर बारिश न हुई तो फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिले में सितंबर से सूखा चल रहा है।
विज्ञापन

कुल्लू में करीब 10,000 किसान लहसुन की फसल से जुड़े हैं। लगभग 1,500 हेक्टेयर जमीन पर खेती हो रही है। जिले में कुछ सालों से नगदी फसल लहसुन की पैदावार बड़े स्तर पर की जा रही है। किसानों को बाजार में अच्छे दाम भी मिल रहे हैं। इससे उनकी आर्थिकी मजबूत हो रही है। इस बार शुरुआती दौर से ही सूखे का कहर फसल पर बरपा है।
विज्ञापन

ऐसे में फसल का विकास आशा के अनुरूप नहीं हो रहा है। ऐसे में किसानों की चिंता फसल के प्रति बढ़ गई है। सूखे से न केवल लहसुन की फसल मुरझाना शुरू हो गई, बल्कि किसान इसकी निराई का काम भी नहीं कर पा रहे हैं। जिले में लहसुन अन्य राज्यों की अपेक्षा टिकाउ और अच्छी गुणवत्ता वाला होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी मांग दक्षिण भारत सहित विदेशों में अधिक रहती है। समय पर बारिश नहीं होती है तो फसल को और अधिक नुकसान होगा। किसान सभा के उपाध्यक्ष देवराज नेगी, कृषि विकास संघ के प्रधान ज्ञान ठाकुर तथा किसान लीला प्रसाद ने कहा कि इस बार दिसंबर बीतने को है लेकिन बारिश नहीं हुई।

इस कारण फसलें मुरझाने के कगार पर हैं। कृषि उपनिदेशक पंजवीर ठाकुर ने कहा कि बारिश नहीं होने से तमाम फसलों को नुकसान हो रहा है। नगदी फसल लहसुन पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed