{"_id":"679bb6f6b88c79e14d047188","slug":"gargage-bags-will-have-to-be-kept-in-volvo-buses-carrying-tourists-kullu-news-c-89-1-klu1002-140202-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पर्यटक लेकर आने वाली वोल्वो बसों में रखना होगा गारवेज बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पर्यटक लेकर आने वाली वोल्वो बसों में रखना होगा गारवेज बैग
Thu, 30 Jan 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 30 Jan 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
वाहनों की सफाई के बाद कूड़ा संयंत्र के लिए एक जगह इकट्ठा करना होगा कचरा
वोल्वो बस यूनियन को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिया नोटिस, सख्त कदम उठाने को चेताया
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटकों को लेकर मनाली आने वाली वोल्वो बसों और अन्य वाहनों में गारवेज बैग रखना अनिवार्य होगा। सफाई के बाद बसों से निकलने वाली गंदगी को गारवेज बैग में एकत्रित कर रखा जाएगा।
यहां से कचरा नगर परिषद की गाड़ी में कूड़ा संयंत्र केंद्र में भेजा जाएगा।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिशासी अभियंता सुनील शर्मा ने कहा कि मनाली में वोल्वो बसों और अन्य वाहनों की सफाई के बाद चालक गंदगी सड़क किनारे फेंक देते हैं। इस तरह की शिकायतें आने के बाद वोल्वो यूनियन को नोटिस भेजा गया है। कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर सफाई अभियान चलाने के साथ चालकों को जागरूक भी किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इस मामले को गंभीरता से लेगा। यूनियन के साथ बैठक कर समस्या के समाधान के प्रयास किए जाएंगे। जरूरत पड़ी तो सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
गौरतलब है कि मनाली आने वाली वोल्वो बसों और अन्य वाहनों के चालक सड़क किनारे कचरा फेंक देते हैं। इससे रांगड़ी से मनाली तक सड़क के किनारे गंदगी फैल रही है। ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की यह पहल स्वच्छता की दिशा में कारगर साबित हो सकती है।