फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gardeners returned empty handed due to lack of medicines

Kullu News: दवाइयां न मिलने से खाली हाथ लौटे बागवान

Wed, 03 Apr 2024 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Gardeners returned empty handed due to lack of medicines
दवाइयां न मिलने से खाली हाथ लौटे बागवान
विज्ञापन

उद्यान प्रसार केंद्र गुशैणी में नहीं पहुंचा पर्याप्त स्टाॅक
बागवान बोेले, समय पर उपलब्ध करवाई जाएं दवाइयां
संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी (कुल्लू)। बागवानी विभाग की ओर से उद्यान प्रसार केंद्रों में दवाइयों की खेप पहुंचने के साथ अब वितरण शुरू कर दिया गया है लेकिन उद्यान प्रसार केंद्र गुशैणी में पर्याप्त दवाइयां न पहुंचने के चलते बागवानों को निराश होकर लौटना पड़ा।
बुधवार सुबह 9:00 बजे से बागवान गुशैणी पहुंचे थे। उद्यान प्रसार केंद्र में मात्र 40-50 बागवानों को ही विभाग की ओर से दवाइयां उपलब्ध हो पाईं जबकि कई बागवानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। बागवानों के मुताबिक ग्रीन टिप अवस्था पर डोडीन या जिरम और हॉर्टिकल्चर मिनरल ऑयल की स्प्रे होती है। केंद्र में मात्र 40 बागवानों को मैनकोजेब और अलांटो दी गई जो की पिंक वर्ल्ड स्टेज की दवा है। ग्रीन टिप अवस्था की दवाइयां न मिलने से बागवानों को निराशा हुई। बागवान रीत राम, रनजीत मेहता, जीवनलाल, दीवान चंद, चुन्नी लाल, मेहर चंद, ओम दत्त, कमल सिंह, हमेश चौहान, संगत राम, रोशन लाल, शेर सिंह, ठाकुर दास और आलम चंद ने कहा कि मशियार, शिल्ही, तुंग, शरची, नोहंडा, पेखड़ी, कंडीधार, कलवारी सहित श्रीकोट के बागवानों को गुशैणी केंद्र में समय और शेड्यूल के मुताबिक दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएं।
विज्ञापन

एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां ने कहा कि इस संबंध में बागवानी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। सेब उत्पादक संघ बंजार के अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत शिल्ली के उपप्रधान मोहर सिंह ठाकुर ने कहा कि अगर तय शेड्यूल के मुताबिक पंजीकृत उद्यान कार्डों के आधार पर बागवानों को दवाइयां वितरित नहीं की गईं तो सरकार और विभाग के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने से बागवान पीछे नहीं हटेंगे। बागवानी विभाग के उपनिदेशक बीएम चौहान ने कहा कि पांच अप्रैल को कार्ड धारकों को फिर से दवाइयां बांटी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed