फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gardeners gathered in fields and gardens as the weather opened

Kullu News: मौसम खुलने से खेतों, बगीचों में जुटे बागवान

Mon, 04 Mar 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 04 Mar 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Gardeners gathered in fields and gardens as the weather opened
यूरिया और 12:32:16 खाद की बढ़ी मांग, बनाए जा रहे पेड़ों के तौलिये
विज्ञापन


संवाद न्यूूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में बर्फबारी और बारिश होने के बाद अब रुके पड़े कृषि एवं बागवानी कार्यों में तेजी आई है। इससे खाद की मांग बढ़ गई है। किसानों-बागवानों से यूरिया और 12:32:16 खाद की करीब 10,000 बोरियों की मांग मिली है। यूरिया मांग के अनुसार उपलब्ध है, लेकिन 12:32:16 खाद का टोटा चल रहा है।
तीन दिन बारिश-बर्फबारी होने के बाद सोमवार को मौसम खुलते ही किसान-बागवान खेतों और बगीचों में पहुंचे हैं। किसान खेतों में रबी फसलों की बिजाई कर रहे हैं तो बागवान प्लम, जापानी फल, नाशपाती और सेब के बगीचों में पेड़ों के तौलिये बनाने में जुट गए हैं। किसानों और बागवानों ने खेतों और बगीचों में खाद डालने का काम भी शुरू कर दिया है। कृषि-बागवानी विशेषज्ञों की मानें तो 12:32:16 खाद में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम तत्व होते हैं, जो फसलों की गुणवत्ता तथा पैदावार को बढ़ाने में कारगर हैं। इसमें नाइट्रोजन फसलों को जल्दी से बढ़ाने और हरा रखने में मदद करता है।
विज्ञापन

फास्फोरस पौधों, पेड़ों, फसलों के तने और जड़ को बढ़ाने केे साथ फूल और फल को लगने वाले रोगों से लड़ने और विकास में सहायक है। पोटेशियम पौधों, फसलों की अधिक पैदावार में मदद करता है। ऐसे में किसान-बागवान 12:32:16 खाद की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में इफको के क्षेत्रीय अधिकारी रोहित गलोटिया ने कहा कि किसानों-बागवानों को यूरिया मांग के अनुसार उपलब्ध करवाई जा रही है। 12:32:16 की मांग एकाएक बढ़ी है। जल्द खाद उपलब्ध करवाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed