फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gardeners busy in settling apple season till Dussehra festival, Rate increased by five rupees, apples sold by Rs 65 per kg, Season reached the final stage, 85 percent apple plucking

दशहरा तक सेब सीजन को निपटाने में जुटे बागवान

Fri, 24 Sep 2021 10:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Gardeners busy in settling apple season till Dussehra festival, Rate increased by five rupees, apples sold by Rs 65 per kg, Season reached the final stage, 85 percent apple plucking
भुंतर सब्जी मंडी में अनार लेकर पहुचें बागवान। - फोटो : Kullu
पतलीकूहल/कुल्लू। जिला कुल्लू में सेब सीजन अंतिम दौर में पहुंच गया है। घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में सेब का तुड़ान जारी है। 80 से 85 फीसदी तक सेब मंडियों को भेजा गया है। वहीं दशहरा उत्सव को लेकर बागवान 15 अक्तूबर से पहले सेब सीजन को निपटाने में जुटे हैं। सेब की फसल घाटी की आर्थिकी की रीढ़ मानी जाती है। कोरोना काल में बागवानों ने स्थानीय मंडियों को ज्यादा तरजीह दी है और बागवानों को उम्दा रेट मिल रहे हैं। एपीएमसी द्वारा जिला के सेब इलाकों में सब्जी मंडी खोलकर बागवानों को राहत प्रदान की है। अब बागवान घर-द्वार पर ही खुली बोली में अपना सेब बेचकर शाम को पेमेंट लेकर घर जा रहा है। पहले बागवान अपने उत्पाद को बेचने के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ व अन्य मंडियों में जाते थे। अब स्थानीय मंडियों के माध्यम से अधिकतर सेब मार्केट में पहुंच चुका है। वीरवार को कुल्लू की सबसे बड़ी बंदरोल सब्जी मंडी में सेब 65 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका है, जो पांच रुपये अधिक है। हालांकि अब महज 15 फीसदी ही सेब तुड़ान बचा है। बागवान 15 अक्तूबर तक दशहरा उत्सव तक पूरे सेब सीजन को निपटाना चाहते हैं। पतलीकूहल सब्जी मंडी आढ़ती संघ के अध्यक्ष फतेह चंद चौहान ने बताया कि घाटी का 85 फीसदी सेब बिकने के बाद मार्केट में पहुंच चुका है। सिर्फ 15 फीसदी से ही बाकी है। बंदरोल सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन लाल ने कहा कि शुक्रवार को सेब की 65 रुपये बोली लगी है। एपीएमसी कुल्लू के सचिव सुशील गुलेरिया का कहना है कि 15 अक्तूबर तक सेब सीजन के पूरी तरह से सिमटने के आसार हैं। जिला के ऊपरी इलाकों में ही सेब का तुड़ान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed