फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gardeners busy in grafting gardens in Kullu

Kullu News: बगीचों में ग्राफ्टिंग करने में जुटे बागवान

Sun, 25 Feb 2024 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 25 Feb 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Gardeners busy in grafting gardens in Kullu
कुल्लू। बगीचों में पर्याप्त नमी होने से घाटी के बागवान फलों के नए पौधे लगा रहे हैं। साथ ही बागवानों ने अब ग्राफ्टिंग भी शुरू कर दी है। बागवान बगीचों में सेब, नाशपाती, प्लम आदि की कलमें लगा रहे हैं। ग्राफ्टिंग के लिए बागवान सेब नर्सरियों से कलमें खरीद रहे हैं। कलमें बागवानों को किस्मों के आधार पर मिल रही है। बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार ग्राफ्टिंग का यह उचित समय है। ऐसे में बागवान सेब के रूट स्टॉक सहित अन्य किस्मों की कलमें लगा रहे हैं।
विज्ञापन

बागवान उचित जानकारी रखने वाले माहिरों से काम करवा रहे हैं। मार्च तक ग्राफ्टिंग का सिलसिला जारी रहेगा। नर्सरियों में 10 से 20 रुपये तक सेब की एक कलम मिल रही है। ग्राफ्टिंग के माध्यम से पुराने पेड़ों पर सेब की नई किस्मों को लगाया जा रहा है। लगघाटी के बागवान प्रेम ठाकुर और चेत राम प्रभाकर, खराहल घाटी के बागवान रविंद्र सिंह और युगल ने कहा कि बगीचों में पर्याप्त नमी के बाद बागवानी कार्य निपटाया जा रहा है।
विज्ञापन

मौसम खुलते ही ग्राफ्टिंग के काम में और तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि ग्राफ्टिंग समय पर करने से इसके कामयाब होने की संभावना अधिक रहती है। कुल्लू सदर फल एवं सब्जी उत्पादक संघ के महासचिव सुनील राणा ने कहा कि ग्राफ्टिंग के लिए बागवानों को जानकारों की राय के अनुसार ही कार्य करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed