फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Garbage collection from Nehru Kund to Bahang will be regularized.

Kullu News: नेहरू कुंड से बाहंग तक नियमित होगा कचरा संग्रहण

Sat, 18 Jul 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Garbage collection from Nehru Kund to Bahang will be regularized.
मनाली के शनाग पंचायत में सफाई करते हुए। संवाद।
सोलंगनाला। ग्राम पंचायत शनाग की प्रधान सलोनी नेगी के नेतृत्व में पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। पंचायत ने नेहरू कुंड से बाहंग तक कचरा संग्रहण व्यवस्था को नियमित करने का निर्णय लिया है, ताकि क्षेत्र में साफ-सफाई बनी रहे।
विज्ञापन

प्रधान सलोनी नेगी ने बताया कि कचरा उठाने वाली गाड़ियों के चालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे एक दिन छोड़कर निर्धारित समय पर प्रत्येक क्षेत्र में पहुंचकर घर-घर से कचरा एकत्र करें। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसकी नियमित निगरानी भी की जाएगी।
विज्ञापन

स्वच्छ पंचायत का निर्माण केवल पंचायत का ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी दायित्व है। यदि पंचायत और ग्रामीण मिलकर सहयोग करें तो क्षेत्र को पूरी तरह स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। ग्रामीणों ने पंचायत की पहल का स्वागत किया। कहा कि नियमित कचरा संग्रहण व्यवस्था शुरू होने से सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। इससे क्षेत्र में गंदगी कम होगी, बीमारियों का खतरा घटेगा। पंचायत की इस पहल को क्षेत्र में स्वच्छता अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed