{"_id":"63839575d4115711a31be090","slug":"gahar-in-folk-dance-fozal-first-in-folk-song-kullu-news-sml429138544","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लोकनृत्य में गाहर, लोकगीत में फोजल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लोकनृत्य में गाहर, लोकगीत में फोजल प्रथम
विज्ञापन
कुल्लू के शिरढ़ गांव में खंड स्तरीय युवा उत्सव में लोकनृत्य प्रस्तुत करते प्रतिभागी। -संवाद
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। विकास खंड नग्गर के शिरढ़ में खंड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला और युवक मंडलों के सदस्यों ने कार्यक्रम पेश किए।
इस दौरान लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक वाद्य यंत्र प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इन तीनों प्रतियोगिताओं में युवाओं और महिलाओं ने हुनर दिखाया है। उत्सव में खंड विकास अधिकारी ओशीन शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। उन्होंने दीप प्रज्जवलित करके उत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद युवक और महिला मंडलों के सदस्यों ने मंच पर प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया।
लोकनृत्य प्रतियोगिता में युवक मंडल गाहर प्रथम, लिवरेशन एजूकेशन सेंटर नग्गर द्वितीय स्थान पर रहा। इसी प्रकार लोकगीत प्रतियोगिता में वीरनाथ युवक मंडल फोजल ने प्रथम, युवक मंडल शिरढ़ ने द्वितीय तथा लिवरेशन एजूकेशन सेंटर नग्गर ने तृतीय स्थान हासिल किया। पारंपरिक वाद्ययंत्र प्रतियोगिता में युवक मंडल शिरढ़ प्रथम और युवक मंडल गाहर द्वितीय रहा। मुख्यातिथि खंड विकास अधिकारी नग्गर ओशीन शर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है।
इस संबंध में जिला खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने कहा कि खंड स्तर पर युवा उत्सव मनाया जा रहा है। विकास खंड कुल्लू और बंजार के बाद रविवार को नग्गर में उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला मुख्यालय स्वयंसेवी पूजा, खंड स्वयं गणेश, चित्रलेखा भार्गव, ओम प्रकाश, प्रकाश चंद, सीमा, रीना आदि उपस्थित रहे।