{"_id":"57f4f8fe4f1c1bad2726f5cd","slug":"function-in-kise-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रश्नोत्तरी के अभिनव और शिवा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रश्नोत्तरी के अभिनव और शिवा प्रथम
कुल्लू
Updated Wed, 05 Oct 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
विद्यालय
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काईस स्थित सेउबाग में बुधवार को तीन दिवसीय विज्ञान मेले का समापन हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रमेश शर्मा ने की। राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद् के तत्वावधान में आयोजित विज्ञान मेले में शिक्षा खंड कुल्लू-एक और कुल्लू-दो के 50 स्कूलों से आए प्रतिभागियों ने गणित व विज्ञान विषय में बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। जिला विज्ञान पर्यवेक्षिका जूही कौशल ने प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान एक्टिविटी कॉर्नर के कनिष्ठ ग्रामीण में अश्रुत पहले, भानु दूसरे, शहरी में विनायक बोध व धनंजय, वरिष्ठ ग्रामीण में अभय व अभिनव, शहरी में आर्यन सूद व केतन शर्मा, सीनियर सेकेंडरी वर्ग में मुकुंद शर्मा पहले तथा अनीता ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी के जूनियर ग्रामीण वर्ग में मृगेश ठाकुर, अर्णव पहले, प्रतीक, विजय, सौमिनी जसवाल द्वितीय, तनीषा और साहिल तृतीय स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सीनियर ग्रामीण में अभिनव व शिवा पहले, नितिका व अपूर्वा दूसरे जबकि शुभम व राहुल को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
इसी वर्ग के शहरी में उत्कर्ष वर्मा व अजय सिंह प्रथम क्षितिजा राणा व वैष्णवी सूद द्वितीय, अंजना परमार और ईशा तृतीय रहे। मॉडल में वंशिका शर्मा पहले अमनजोत दूसरे और तनु शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम संयोजिका जूही कौशल ने प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए स्थानीय स्कूल प्रबंधन की सराहना करते हुए सभी स्कूलों से आए प्रतिभागियों का भी धन्यवाद किया। दौरान हरि नारायण भार्गव, जानकी, जिला विज्ञान अध्यापक संघ के अध्यक्ष सिकंदर ठाकुर, कुशाल ठाकुर, अंजली, वीरेंद्र, श्याम और विवेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन