फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Road leading to the school in poor condition; athletes facing difficulties.

Kullu News: स्कूल पहुंचने वाली सड़क खस्ताहाल, खिलाड़ी हो रहे परेशान

Sat, 10 Oct 2026 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Road leading to the school in poor condition; athletes facing difficulties.
भुंतर (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर में राज्य स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के लिए प्रदेशभर से सैकड़ों खिलाड़ी पहुंच चुकी हैं। प्रतियोगिता को लेकर स्कूल परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों के ठहरने, खाने-पीने और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

स्कूल तक पहुंचने वाली सड़क की बदहाल स्थिति से खिलाड़ियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। भुंतर चौक के पास बाबा बालक नाथ मंदिर के सामने से स्कूल के गेट तक जाने वाली करीब 500 मीटर सड़क की नालियों की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। इससे गंदगी सड़क पर बह रही है।
विज्ञापन

सड़क से वाहन गुजरने पर गंदा पानी उछलकर छात्राओं की वर्दी पर पड़ रहा है। गंदगी और बदबू के कारण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंची छात्राओं को स्कूल के बाहर ही इस स्थिति से जूझना पड़ रहा है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि बेहतर शिक्षा के लिए स्वच्छता जरूरी है। उन्होंने शिक्षा विभाग और अन्य संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed