{"_id":"6634bf94f1c245554807e8fc","slug":"fruit-season-from-next-month-bad-roads-increasing-uneasiness-kullu-news-c-89-1-klu1001-121950-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अगले महीने से फल सीजन, खराब सड़कें बढ़ा रही बेचैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अगले महीने से फल सीजन, खराब सड़कें बढ़ा रही बेचैनी
विज्ञापन
फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन ने खराब सड़कों की स्थिति पर जताई चिंता
प्रशासन के साथ आयोजित होने वाली बैठक में रखा जाएगा मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जून के दूसरे सप्ताह से जिले में प्लम सीजन की शुरुआत हो जाएगी। निचले क्षेत्रों में प्लम निकलना शुरू हो जाएगा लेकिन सड़कों की हालत देखकर बागवान चिंतित हैं। खराहल, पार्वती घाटी, ऊझी घाटी, सैंज, बंजार, गड़सा घाटी की संपर्क सड़कों की हालत खराब बनी हुई है। सीजन से पहले सड़कों को दुरुस्त नहीं किया गया तो बागवानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। फलों को सब्जी मंडियों तक पहुंचाना सबसे बड़ी चिंता रहेगी। सदर कुल्लू फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन ने सड़कों की स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की है।
संगठन की ओर से अब सड़कों की बदहाली का मामला जिला प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा। आने वाले सेब सीजन की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन विभिन्न किसान और बागवान संगठनों के साथ बैठक करता है। अभी तक यह बैठक नहीं हुई है। बैठक में संगठन की ओर से सड़कों की बदहाली का मामला प्रमुखता से उठाया जाएगा।
कुल्लू सदर फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन के महासचिव सुनील राणा ने कहा कि कुल्लू-बिजली महादेव सड़क की हालत बेहद खराब बनी हुई है। पिछले साल विस्तारीकरण के लिए की गई कटिंग के चलते सड़क ऊबड़-खाबड़ बनी हुई है। भुंतर से मणिकर्ण सड़क का भी यही हाल है। अन्य सड़कों की हालत भी कुछ ऐसी ही बनी हुई है। 10 जून के बाद कुल्लू में प्लम सीजन का आगाज हो जाएगा। प्लम सीजन शुरू होने से पहले सड़कों की हालत को सुधारना बेहद जरूरी है अन्यथा बागवानों को प्लम और अन्य फलों को मंडियों तक पहुंचाना मुश्किल हो जाएगा। इस मामले को उपायुक्त के समक्ष उठाएगा। संवाद