फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Frost and water start freezing in dry weather

Kullu News: शुष्क मौसम में जमने लगा पाला और पानी

Sat, 29 Nov 2025 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 29 Nov 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
Frost and water start freezing in dry weather
लगातार तापमान में आ र​ही गिरावट के चलते ठंड बढ़ने से झरने का पानी जमना शुरू हो गया है।-संवाद
कुल्लू में बढ़ा सर्दी का सितम, सुबह-शाम लोग घरों में दुबकने पर मजबूर
विज्ञापन

लोग बोले- दिसंबर में ठंड का असर बढ़ने से कम नहीं होंगी दुश्वारियां

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में शुष्क मौसम के चलते ठंड का असर बढ़ गया है। इससे लोग सुबह और शाम घरों में ही दुबकने पर मजबूर हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में पाला पड़ने लगा है। पानी जमने से ठंड और बढ़ गई है।
दिन के तापमान में तो राहत है लेकिन रात में पारा माइनस में चला जाता है। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि अगले दस दिन तक बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। ऐसे में दिसंबर में ठंड का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है। करीब दो महीने से सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी जमने के साथ पाला पड़ रहा है। दिन के समय तापमान 12 से 18 डिग्री के बीच रहा है जबकि रात के समय तापमान माइनस एक डिग्री तक पहुंच रहा है। खराहल घाटी के ग्रामीण गोपाल सिंह, रविंद्र सिंह, पार्वती घाटी के जयराम ठाकुर और केख राम ने कहा कि रात के समय पारा माइनस में जा रहा है। सुबह कई इलाकों में पाला पड़ रहा है। किसान और बागवान अपने खेत-बगीचों का रुख ठंड के चलते नहीं कर पा रहे हैं। ठंड को दूर भगाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में तंदूर का सहारा लोग रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि शहरी क्षेत्रों में हीटर जल रहे हैं। हीटर जलने के चलते ही कुल्लू सब स्टेशन में बिजली की खपत भी बढ़ गई है। शहरों में अलाव जलाकर शाम के समय आग सेंकते लोग दिख रहे हैं। दूसरी ओर बारिश और बर्फबारी होने के बाद शुष्क मौसम से लोगों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--


हिमालय क्षेत्र में मौसम चक्र में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। बारिश कभी सामान्य से अधिक हो रही है, कभी सूखा रह रहा हैै। पर्यावरण को बचाने के लिए हमें पौधरोपण को अधिक महत्व देना चाहिए। - किशन लाल, पर्यावरणविद एवं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed