फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Front strengthening BJP at booth level

भाजपा को मजबूत कर रहा युवा मोर्चा : तिलक

Sun, 03 Mar 2024 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 03 Mar 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Front strengthening BJP at booth level
मनाली/पतलीकूहल (कुल्लू)। भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को हर भारतीय का सहयोग मिल रहा है। यह बात भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने रविवार को मनाली में आयोजित युवा चौपाल कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के हर व्यक्ति और वर्ग की आंखों में खुशहाली देखने वाले नेता हैं। हिमाचल में युवा मोर्चा हर बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत करने में पूर्ण रूप से मेहनत कर रहा है। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से देश के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी गोविंद सिंह ठाकुर ने रविवार को पतलीकूहल में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने में आसानी रहेगी। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल, हिमाचल भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री अखिलेश कपूर, भाजपा मनाली मंडल अध्यक्ष ठाकुर दास, पूर्व मनाली मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed