फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   From spot round 26 at institute level

संस्थान स्तर पर स्पॉट राउंड 26 से

Tue, 26 Oct 2021 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
From spot round 26 at institute level
कुल्लू। प्रदेश के राजकीय एवं निजी बहु तकनीकी संस्थानों में सत्र 2021-22 के लिए रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए संस्थान स्तर पर स्पॉट राउंड 26 से 28 अक्तूबर तक करवाए जाएंगे। तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निर्देशानुसार राजकीय बहु तकनीकी संस्थान सेऊबाग में भी अभ्यर्थियों की रिक्त सीटें भरी जाएगी। इसके लिए संस्थान स्तर पर अभ्यर्थी को व्यक्तिगत रूप से पहुंचना होगा।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों से संस्थान स्तर पर पूर्व निर्धारित नियमों के अंतर्गत प्रवेश के लिए आवेदन सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक लिए जाएंगे। उसके उपरांत ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। संस्थान के प्रधानाचार्य देसराज ने कहा कि मेरिट लिस्ट तैयार होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। रोजाना प्राप्त आवेदनों के अनुसार मेरिट लिस्ट बनेगी। हालांकि पिछले दिन तैयार की गई मेरिट लिस्ट मान्य नहीं होगी। प्रवेश मिलने की स्थिति में अभ्यर्थी को निर्धारित सभी प्रकार की फीस और फंड उसी तिथि में जमा करवाने होंगे। संस्थान स्तर पर रिक्त सीटों का ब्यौरा प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की वेबसाइट और निदेशालय तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण हिमाचल सुंदरनगर की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी 26 से 28 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed