फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Fresh snowfall brings life to tourism business

Kullu News: पर्यटन कारोबार में जान फूंक गई ताजा बर्फबारी

Thu, 06 Mar 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 06 Mar 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Fresh snowfall brings life to tourism business
मनाली के सोलंग नाला में यॉक की सवारी का लुत्फ उठाते पर्यटक।-संवाद
पर्यटन नगरी मनाली में दोगुना हुई सैलानियों की आमद, ऑनलाइन बुकिंग भी बढ़ी
विज्ञापन

मनाली से सोलंगनाला और लाहौल घाटी बर्फ से लकदक, अब सामान्य हुई स्थिति

रोजाना आ रहे 400 से 500 पर्यटक वाहन, 50 से अधिक वोल्वो में भी पहुंच रहे सैलानी
संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली (कुल्लू)। मार्च महीने में हुई बर्फबारी ने मनाली के पर्यटन कारोबार में जान फूंक दी है। बर्फबारी के बाद मनाली के पर्यटन कारोबार में इजाफा हुआ है। मनाली आने वाले पर्यटकों की संख्या दोगुना बढ़ गई है। वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। ऑनलाइन बुकिंग में भी इजाफा दर्ज किया जा रहा है।
हालांकि, इस साल दिसंबर-जनवरी में ज्यादा बर्फबारी नहीं हुई, लेकिन फरवरी के अंतिम दिनों और मार्च के शुरुआती दिनों में ठीकठाक बर्फबारी हुई है। मनाली से लेकर सोलंगनाला और लाहौल घाटी बर्फ से लकदक हो गई है। बर्फबारी के कारण दो से तीन दिन तक मनाली आए पर्यटकों और आम लोगों को थोड़ी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है। पर्यटन कारोबार भी बढ़ने लगा है। 25 फरवरी के बाद मनाली में पर्यटकों की संख्या नाममात्र रह गई थी। रोजाना 200 से 250 पर्यटक वाहन ही मनाली आ रहे थे, जबकि वोल्वो बसों की संख्या भी 20 से 30 ही रह गई थी। अब मौसम खुल गया है। मौसम खुलने के बाद मनाली आने वाले पर्यटकों की संख्या दोगुना से अधिक बढ़ गई है। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार इन दिनों मनाली में रोजाना 400 से 500 पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। 50 से अधिक वोल्वो बसों में भी पर्यटक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन




--

बुकिंग बढ़ी.. घूमने के लिए बेझिझक चले आएं सैलानी



पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि बर्फबारी के बाद बुकिंग में भी इजाफा हुआ है। इस बार पिछले वीकेंड की तुलना में अधिक भीड़ जुटने की उम्मीद है। होटल कारोबारी अश्वनी शर्मा, संजय ठाकुर और मनोहर लाल का कहना है कि बर्फबारी के बाद बुकिंग में दोगुना बढ़ोतरी हुई है। अगले सप्ताह से मनाली में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने बताया कि बर्फबारी के बाद मनाली में जनजीवन सामान्य हो गया है। यातायात सुचारु है। बिजली आपूर्ति भी लगभग बहाल हो गई है। पेयजल की पर्यटन नगरी में कोई दिक्कत नहीं है। पर्यटक बेझिझक मनाली आ सकते हैं। मनाली प्रशासन और पर्यटन कारोबारी उनकी आवभगत के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed