{"_id":"64f615530dfba164d60d5c06","slug":"fourlane-affected-people-break-fast-in-hathithan-kullu-news-c-89-1-klu1001-6257-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मंडी-मनाली हाईवे की दशा सुधारे एनएचएआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मंडी-मनाली हाईवे की दशा सुधारे एनएचएआई
Mon, 04 Sep 2023 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। मंडी से लेकर मनाली तक सड़क की हालत जल्द सुधारी जाए। अगर एनएचएआई ने इसमें देरी की तो पर्यटन कारोबारियों को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा। साथ ही कारोबारी कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे। सोमवार को होटलियर एसोसिएशन मनाली सहित पर्यटन से जुड़े अन्य संगठनों के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला।
उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सड़क की दशा जल्द सुधारने की मांग की गई। इस दौरान मनाली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के चलते सड़कों की हालत अभी भी नहीं सुधर पाई है। जिला मंडी से लेकर मनाली तक फोरलेन सड़क के हाल भी काफी खराब हैं।
आए दिन यहां पर भूस्खलन की घटनाएं पेश आ रही हैं। कुल्लू का पर्यटन कारोबार भी ठप हो गया है। उन्होंने कहा कि जब तक मंडी से मनाली तक वोल्वो बसों का संचालन नहीं होता है, तब तक यहां का पर्यटन कारोबार मंदी से नहीं उभर पाएगा। कोरोना काल से लेकर अब तक उन्हें किसी प्रकार की राहत नहीं दी गई।
विज्ञापन
पर्यटन कारोबार ठप होने से सैकड़ों कर्मचारी भी बेरोजगार हो गए हैं। बावजूद एनएचएआई की ओर से सड़क बहाली के काम में ढील बरती जा रही है। इतना समय बीतने के बाद भी कुल्लू से मनाली सड़क ठीक नहीं हो पाई है। एक सप्ताह में अगर एनएचएआई ने मंडी से मनाली तक सड़क को नहीं सुधारा तो पर्यटन कारोबारी सड़कों पर उतरेंगे। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि पर्यटन कारोबारियों की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। संवाद